राजस्व कर्मचारी के वेतन वृद्धि पर रोक

जहानाबाद। मखदुमपुर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी ललन प्रसाद के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 12:43 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 12:43 AM (IST)
राजस्व कर्मचारी के वेतन वृद्धि पर रोक
राजस्व कर्मचारी के वेतन वृद्धि पर रोक

जहानाबाद। मखदुमपुर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी ललन प्रसाद के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं उनके पदोन्नति पर ही रोक लगा दी गई है। डीएम के द्वारा विभागीय कार्यवाही के निर्देश के तहत संचालन पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। बताते चलें कि कोहरा के शकील अहमद नामक व्यक्ति को गलत एलपीसी निर्गत करने के आरोप में जांच का निर्देश दिया गया था। जांचोंपरांत आरोप को सही पाते हुए यह कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी