शिक्षा में सुधार को ले रालोसपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

जहानाबाद। मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के विशुनगंज बाजार में मंगलवार को रालोसपा के तत्वावधान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा सुधार जन-जन का अधिकार कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 12:42 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 12:42 AM (IST)
शिक्षा में सुधार को ले रालोसपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
शिक्षा में सुधार को ले रालोसपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

जहानाबाद। मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के विशुनगंज बाजार में मंगलवार को रालोसपा के तत्वावधान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा सुधार जन-जन का अधिकार कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज दांगी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष ¨पटू कुशवाहा ने कहा कि सरकार जब तक शिक्षा में सुधार नहीं करेगी तब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में इस तरह का अभियान चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अध्यक्ष ने आगामी दो फरवरी को राजभवन मार्च में लोगों को शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधार मिशन के तहत आपलोग एकजुट होकर इस आंदोलन में साथ दें। श्री कुशवाहा ने कहा कि इस राज्य में शिक्षा की स्थिति बद से बदतर हो गई है। स्कूल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। राज्य में विधि व्यवस्था भी चरमरा गई है। इस मौके पर प्रवक्ता सुनिल गांधी, श्रवण कुमार, सौरव कुमार, अनिल कुमार, रोहित प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी