आयुष्मान भारत को ले पीएम को दी बधाई

जहानाबाद। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने आयुष्मान भारत योजना को गरीबों क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 06:01 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 06:01 PM (IST)
आयुष्मान भारत को ले पीएम को दी बधाई
आयुष्मान भारत को ले पीएम को दी बधाई

जहानाबाद। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने आयुष्मान भारत योजना को गरीबों के लिए वरदान बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अच्छे दिन लाने का आश्वासन दिया था। इससे ज्यादा अच्छा दिन और क्या हो सकता है कि अब समाज के निचले तबके के लोग भी पांच लाख रुपये तक का इलाज बिना पैसे के करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में पैसे के अभाव में इलाज के कारण अब किसी की मौत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब व असहाय लोगों को काफी राहत देगी। बधाई देने वालों में मंडल महामंत्री कुंदन पाठक, मंडल अध्यक्ष शंकर ¨सह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरेंद्र नारायण ¨सह, संतोष कुमार, विकास कुमार, संजय कुमार, रौशन कुमार यादव आदि लोग शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी