28 हजार किशोर को ही लगा दोनों डोज का टीका, लक्ष्य 92 हजार

28 हजार किशोर किशोरियों को ही लगा दोनों डोज का टीका लक्ष्य 92 हजार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Aug 2022 08:35 PM (IST) Updated:Sun, 21 Aug 2022 08:35 PM (IST)
28 हजार किशोर को ही लगा दोनों डोज का टीका, लक्ष्य 92 हजार
28 हजार किशोर को ही लगा दोनों डोज का टीका, लक्ष्य 92 हजार

28 हजार किशोर को ही लगा दोनों डोज का टीका, लक्ष्य 92 हजार

जहानाबाद : 15 से 18 की आयु वर्ग के किशोर किशोरियों का वैक्सीनेशन का कार्य लक्ष्य से काफी पीछे हैं। 16 मार्च से इस आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ हुआ था। जिले में 92 हजार किशोर किशोरियों को दोनों डोज का टीका देने का लक्ष्य निर्धारित था। इसके विरुद्ध अब तक 39 हजार 893 बालक बालिकाओं को पहला तथा 28 हजार 519 को दोनों डोज का टीका दिया गया है। यानी अभी भी लक्ष्य की तुलना में काफी कम बच्चे बच्चियों को कोरोना का टीका दिया गया है। सबसे बेहतर प्रदर्शन घोसी का रहा। मखदुमपुर, रतनी फरीदपुर तथा काको में अधिक टीकाकरण जरूर हुए हैं लेकिन निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से घोसी अव्वल स्थान पर है। घोसी प्रखंड में 3900 नव युवकों को पहला तथा 3816 को दूसरे डोज का टीका दिया जा चुका है। हुलासगंज में 3007 को पहले तथा 2853 को दूसरे डोज का टीका दिया गया है। 15 से 18 की आयु वर्ग में काको में 5176 को पहला तथा 4785 को दोनों डोज का टीका दिया जा चुका है। मखदुमपुर प्रखंड में 8288 को पहला तथा 6735 को दूसरे डोज का कोरोना टिका दिया गया है। मोदनगंज में 2112 को पहला तथा 1129 को दोनों डोज का टीका दिया गया है। रतनी फरीदपुर प्रखंड में 8031 लोगों को प्रथम तथा 4143 लोगों को दोनों डोज का टीका दिया गया है। सदर प्रखंड में 8031 लोगों को पहला तथा 4311 को दोनों डोज का टीका दिया गया है।

सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध है वैक्सीनेशन की सुविधा

कोरोना रोधी टीका के लिए किसी भी आयु वर्ग को कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। सदर अस्पताल समेत सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा समय-समय पर टीकाकरण के लिए जगह-जगह कैंप का भी आयोजन किया जाता है। स्कूल कॉलेजों में भी टीकाकरण कैंप आयोजित कर बालक बालिकाओं को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाया जाता रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में फिलहाल वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।

chat bot
आपका साथी