ईद को लेकर जगह-जगह सज गई सेवई की दुकानें

जहानाबाद। रमजान का महीना समाप्त होने वाला है। ईद में अब मात्र तीन-चार दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसी संभावना है कि पांच या छह जून को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Jun 2019 09:42 PM (IST) Updated:Mon, 03 Jun 2019 09:42 PM (IST)
ईद को लेकर जगह-जगह सज गई सेवई की दुकानें
ईद को लेकर जगह-जगह सज गई सेवई की दुकानें

जहानाबाद। रमजान का महीना समाप्त होने वाला है। ईद में अब मात्र तीन-चार दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसी संभावना है कि पांच या छह जून को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार में सेवई का खास महत्व होता है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर इसकी दुकानें सज गई है। शहर के इन दुकानों पर लखनऊआ लच्क्षा, हैदराबादी लच्छा और कलकतिया लच्छे सजे हैं। सबसे ज्यादा मांग हैदराबादी और लखनऊआ लच्छे की होती है। लखनऊआ लच्छे 250 रुपये से लेकर 500 रुपये किलो तक बिक रही है जबकि हैदराबादी लच्छे का दाम उससे भी काफी अधिक है। मुस्लिम भाईयों के इस पर्व को लेकर बाजारों की भी चहल पहल बढ़ गई है। खासकर मॉल में ग्राहकों की भीड़ काफी बढ़ी गई है। ग्राहकों को आकर्षित किए जाने के उद्देश्य से कई प्रकार के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इस पर्व को लेकर कपड़े की दुकानों के साथ ही रेडिमेड और जुते की दुकानों पर काफी भीड़ बढ़ गई है। गरीब परिवार के लोग भी अपने हैसियत के अनुसार खरीददारी कर रहे हैं। जो गरीब परिवार के लोग हैं उन्हें भी सक्षम रोजेदार आर्थिक सहायता दे रहे हैं जिसके कारण वे लोग भी खरीददारी करने में पीछे नहीं रह रहे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी