थाना परिसर में हुआ जनता दरबार का आयोजन

जहानाबाद। शकुराबाद थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी इंद्रदेव पंडित की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार भी मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 11:59 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 11:59 PM (IST)
थाना परिसर में हुआ जनता दरबार का आयोजन
थाना परिसर में हुआ जनता दरबार का आयोजन

जहानाबाद। शकुराबाद थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी इंद्रदेव पंडित की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार भी मौजूद थे। इस जनता दरबार में चार मामले आए जिसके निष्पादन की दिशा में कार्रवाई की गई। सीओ ने बताया कि फरीदपुर गांव में केवाला के बाद बिक्री की गई जमीन पर पुन: कब्जा जमाने के विवाद को लेकर धीरज कुमार एवं अर्जुन पासवान के बीच विवाद का मामला आया। इसी प्रकार सरेया गांव में मुरारी शर्मा एवं सुनिल कुमार के बीच मकान बनाने से संबंधित मामले आए थे। बढ़ौना गांव में जयनंदन पंडित एवं उमेश पंडित के बीच आपसी बंटवारे में मकान बनाने से संबंधित विवाद था। बंधु बिगहा गांव में गौरी देवी एवं अरूण यादव के बीच धारा-144 के बाद भी द्वितीय पक्ष द्वारा मसूर का फसल काटने का मामला आया था। मौके पर अंचल निरीक्षक गजेंद्र शर्मा के अलावा कई अन्य अंचल कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी