धूमधाम से मनेगी इंदिरा गांधी की जयंती

जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी जिलाध्यक्ष हरिनारायण्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Nov 2017 03:08 AM (IST) Updated:Sat, 18 Nov 2017 03:08 AM (IST)
धूमधाम से मनेगी इंदिरा गांधी की जयंती
धूमधाम से मनेगी इंदिरा गांधी की जयंती

जागरण संवाददाता,जहानाबाद

जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। उक्त आशय की जानकारी पार्टी प्रवक्ता प्रो.भूषण कुमार ¨सह ने दी है। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री का जयंती समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे। इस अवसर समारोह को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सभी प्रखंड के अध्यक्ष,विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के अलावे पूर्व अध्यक्ष प्रो.खलील अंसारी, सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, अवध पासवान, कन्हाई शर्मा, वसीमूल हक रूस्तम, जयशंकर शर्मा, रामजी प्रसाद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कविता कुमारी, विनोद पांडेय,आबिद मजीद इराकी समेत कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी