जिले में दो नए पॉजिटिव, मरीजों की संख्या 168

जहानाबाद जिले में फिर से दो नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब मरीजों की संख्या बढ़कर 168 हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 08:27 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:17 AM (IST)
जिले में दो नए पॉजिटिव, मरीजों की संख्या 168
जिले में दो नए पॉजिटिव, मरीजों की संख्या 168

जहानाबाद : जिले में फिर से दो नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब मरीजों की संख्या बढ़कर 168 हो गई है। जिले में कोरोना पर विजय प्राप्त करने वालों की संख्या बढ़कर 90 पहुंच गई है। मखदुमपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित डीह पर होम क्वारंटाइन में रह रहे दो युवक संक्रमित पाए गए। वे लोग ग्रीन जोन से आए थे जिसके कारण उनलोगों को होम क्वारंटाइन किया गया था। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों को जैसे ही उसे संक्रमित पाए जाने की जानकारी मिली उसके घर को सील कर दिया गया। इतना ही नहीं उसके परिवार के लोगों को भी क्वारंटाइन करने की तैयारी की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक इस जिले में 90 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं। उनलोगों को घर भेज दिया गया है। सीएस ने बताया कि सोमवार को भी 70 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी