राजद पदाधिकारियों का सम्मान आज

जहानाबाद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को राजद पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Aug 2020 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 10:48 PM (IST)
राजद पदाधिकारियों का सम्मान आज
राजद पदाधिकारियों का सम्मान आज

जहानाबाद : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को राजद पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। उक्त बात की जानकारी देते हुए प्रवक्ता डॉ शशिरंजन उर्फ पप्पु यादव ने बताया कि अंबेदकर चौक के समीप एक निजी रेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर जिला प्रभारी धर्मेंद्र पटेल भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक के उपरांत पदाधिकारियों के बीच सम्मान एवं संगठन प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। बैठक में सभी कार्यकारिणी प्रखंड अध्यक्ष, प्रधान महासचिव,किसान प्रकोष्ठ, युवा राजद एवं प्रखंड के प्रधान महासचिव सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। सम्मान सह संगठन प्रमाण पत्र वितरण समारोह में विधायक, पूर्व विधायक एवं जिले के सभी प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के उपरांत आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी संगठन के प्रभारी को दायित्व की जानकारी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी