खलिहान में लगी आग 50 हजार की संपत्ति राख

प्रखण्ड क्षेत्र के बद्दोपुर गांव में सुनील शर्मा के खलिहान में आग लग जाने से पचास हजार की संपत्ती राख हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 06:24 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 06:24 PM (IST)
खलिहान में लगी आग 50 हजार की संपत्ति राख
खलिहान में लगी आग 50 हजार की संपत्ति राख

संवाद सहयोगी करपी, अरवल: प्रखण्ड क्षेत्र के बद्दोपुर गांव में सुनील शर्मा के खलिहान में आग लग जाने के कारण लगभग 50 हजार रुपये के धान का पुंज जलकर नष्ट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग एक बजे खलिहान से आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटें निकलते देख ग्रामीणों ने शोरगुल किया। इसके बाद ग्रामीण जुटे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग काफी भयावह था। पछुआ हवा चलने के कारण आग काफी तेजी फैल गया गया था। जिससे आग बुझाने में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके पश्चात अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी अरवल से पहुंची उसके बाद आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग बढ़ते जा रहा था और आग बुझाने में काफी परेशानी हो रही थी इसके बाद किजर से एक और फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय ग्रामीण श्रीकांत वात्सायन ने बताया कि तत्पर होकर अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो और कई किसानों के खलिहान जल जाते। कई किसानों के खेत के काटकर गेहूं का फसल खलिहान में ही रखा हुआ था। आग पर तत्परता काबू पाया गया जिससे कम नुकसान हुआ। पीड़ित किसान ने बताया कि अगलगी की इस घटना में कई बीघा का नेवारी पूंज जलकर नष्ट हो गया। अब पशुओं के चारा को लेकर समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से जांच कर मुआवजा देने की मांग की है। किसानों के समक्ष पशुचारे की चिंता हो गई है।

chat bot
आपका साथी