ससमय सभी छठ घाटों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे

जहानाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष, पुलिस अधीक्षक मनीष, अनुमंडल पदाधिकारी पारितोष कुमार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात भूषण श्रीवास्तव ने छठ घाटों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Nov 2018 12:13 AM (IST) Updated:Wed, 07 Nov 2018 12:13 AM (IST)
ससमय सभी छठ घाटों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे
ससमय सभी छठ घाटों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे

जहानाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष, पुलिस अधीक्षक मनीष, अनुमंडल पदाधिकारी पारितोष कुमार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात भूषण श्रीवास्तव ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संगम घाट का निरीक्षण करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर मौजूद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी वसंत कुमार को साफ-सफाई से लेकर अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि इस पर्व को लेकर छठ घाट पर विभिन्न एंगल से सीसीटीवी कैमरे लगाएं ताकि इस दौरान सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के इस महापर्व में साफ-सफाई का विशेष महत्व होता है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए ससमय सभी तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने घाट पर नियंत्रण केंद्र स्थापित किए जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उस केंद्र में लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे जिसके माध्यम से आवश्यक संदेश दिए जाते रहेंगे। यदि इस दौरान कोई बच्चा भूल जाता है तो इस स्थान से उसके संबंध में सूचना दी जाएगी। अधिकारियों ने काको सूर्यमंदिर स्थित छठ घाट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत वहां पूजा समिति के लेागों के साथ बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी