पदयात्रा की सफलता को ले किसान हुए एकजूट

उदेरा स्थान से छरियारी एवं जमुना नदी में पानी लाए जाने को लेकर प्रस्तावित पदयात्रा की सफलता को लेकर किसानों ने एकजूटता दिखाते हुए जनसंपर्क अभियान चलाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jun 2022 10:44 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2022 10:44 PM (IST)
पदयात्रा की सफलता को ले किसान हुए एकजूट
पदयात्रा की सफलता को ले किसान हुए एकजूट

जागरण संवाददाता, जहानाबाद:

उदेरा स्थान से छरियारी एवं जमुना नदी में पानी लाए जाने को लेकर प्रस्तावित पदयात्रा की सफलता को लेकर किसानों ने एकजूटता दिखाते हुए जनसंपर्क अभियान चलाए। किसानों ने बताया कि आगामी तीन जुलाई को पदयात्रा निकाला जाएगा। पूर्व विधायक डा. मुनीलाल यादव के नेतृत्व में किसान कई गांव का भ्रमण कर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किए। ध्वनि संयंत्र के माध्यम से पूरे जिले में प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। पंपलेट के सहारे लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

किसानों ने कहा कि जमुना नदी पर सोलहंडा वियर के निर्माण होने के बाद जमुना नदी में पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति नही हो पा रही है। उदेरा स्थान से छरियारी एवं जमुना नदी में पानी आपूर्ति किए जाने पर मखदुमपुर प्रखंड के धराउत,कलनौर,कोहरा,पूर्वी सरेण,छरियारी काको के नेरथुआ,बढ़ौना,पिजौरा,डेढ़सैया,मनियावां,नोन्ही, खालिसपुर,दमुहां,सैदाबाद, नौरु सहित कई पंचायत के सैंकड़ों एकड़ जमीन सिचित होगा। इतना ही नहीं मसौढ़ी एवं धनरूआ प्रखंड के किसानों के खेतों में सिचाई के लिए जल आपूर्ति होने लगेगा। पूर्व विधायक ने कहा कि इस योजना को नहीं लागू होने से अन्नदाता परेशान हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। सरकार का निर्णय है कि छोटी नदी को बड़ी नदी से जोड़कर किसानों के खेत में सिचाई की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों की उपज बढ़ाई जा सकें। जनसंपर्क अभियान में वीरेंद्र दास, आदित्य मिस्त्री,साधु यादव, सुधीर चौधरी श्याम बिहारी यादव ,मो. कमालुद्दीन उर्फ आरजू अरविद ठाकुर, अजय कुमार यादव , रामानंद यादव, राजेश दास, लालू कुमार, अरुण चौधरी ,गनौरी चौधरी,राजेश चौधरी,उमेश कुमार यादबेन्दू , मंजू यादव सहित कई किसान शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी