मांगों को ले निर्माण मजदूरों ने किया प्रदर्शन

जहानाबाद। बिहार राज्य निर्माण संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बुधवार को विभिन्न मांगों पर जोर डाले जाने के उद्देश्य से समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 12:51 AM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 12:51 AM (IST)
मांगों को ले निर्माण मजदूरों ने किया प्रदर्शन
मांगों को ले निर्माण मजदूरों ने किया प्रदर्शन

जहानाबाद। बिहार राज्य निर्माण संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बुधवार को विभिन्न मांगों पर जोर डाले जाने के उद्देश्य से समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। संयुक्त सेंट्रल ट्रेड यूनियन की जिला इकाई के नेता इंद्रेश पासवान की अध्यक्षता में जहानाबाद रेलवे स्टेशन परिसर से निकाली गई रैली शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होता हुआ समाहरणालय पहुंचा। संयुक्त ट्रेड यूनियन के संयोजक शिव शंकर प्रसाद ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार मजदूरों के लिए जटिल कानून बनाकर अनुदान राशि का भुगतान नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को साइकिल और औजार के साथ ही घर की रसीद की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह पहले मजदूरों को अनुदान राशि दें और तब रसीद की मांग करे। उन्होंने कहा कि अब निर्माण मजदूरों का शिविर लगाकर निबंधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के एक दिन पहले श्रम अधीक्षक से प्रतिनिधि मिला था। उन्होंने कहा था कि नियमित मजदूरों का नवीकरण एवं निबंधन किया जाएगा। इस मौके पर माकपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार मजदूरों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। वह मजदूरों से शुल्क की वसूली कर उसे पांच साल से अनुदान राशि नहीं दे रही है। यूनियन के नेताओं ने कहा कि वे लोग अपनी मांगों को लेकर बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। आगामी 19 तथा 20 नवंबर को खेग्रामस द्वारा रैली एवं राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। उस रैली में बड़ी संख्या में निर्माण मजदूर भाग लेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र मिस्त्री,भूवनेश्वर प्रसाद, शैलेंद्र पांडेय, अवधेश पासवान, दुधेश पासवान,अनिल कुमार,गिलानी साव तथा सुरेंद्र ¨बद आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी