नगर निकाय चुनाव में 153330 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

नगर निकाय चुनाव में 153330 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Aug 2022 08:35 PM (IST) Updated:Sun, 21 Aug 2022 08:35 PM (IST)
नगर निकाय चुनाव में 153330 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
नगर निकाय चुनाव में 153330 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

नगर निकाय चुनाव में 153330 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जहानाबाद : शहर की सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। जिले में नगर निकाय क्षेत्र के तहत एक नगर परिषद और तीन नगर पंचायत है। जहानाबाद नगर परिषद और मखदुमपुर नगर पंचायत पहले से ही नगर निकाय में शामिल है। घोसी और काको को अबकी नगर पंचायत का दर्जा मिला है। जिले के सभी नगर निकायों में एक साथ चुनाव संपन्न कराने की सरकार की योजना है। इसके तहत नए मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। नए मतदाता सूची के तहत जहानाबाद नगर परिषद के 33 वार्ड में 90051 मतदाता हैं। मखदुमपुर नगर पंचायत के 16 वार्ड में 24414, घोसी नगर पंचायत के 20 वार्ड में 22338 तथा काको के 16 वार्ड में 16527 मतदाता हैं। इन मतदाताओं द्वारा शहरी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार का गठन किया जाएगा। नगर निकाय चुनाव के तहत एक हजार मतदाता पर एक मतदान केंद्र बनाए जाने की योजना है। इसके अनुसार जहानाबाद नगर परिषद में 90, मखदुमपुर में 24, घोसी में 22 और काको में 16 मतदान केंद्र होगें।

जनता ही चुनेगी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

इस बार नगर निकाय चुनाव में कई नियम बदले रहेंगे। नए नियमानुसार अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी जनता के वोट होगा। पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव जनता द्वारा चुने गए वार्ड पार्षद करते थे। लेकिन अब जनता ही मतदान करेगी। इसका स्पष्ट झलक शहरी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष बनने की चाहत रखने वाले लोग अभी से ही जनता से संपर्क करने लगे हैं। शहर में इसे लेकर गोलबंदी तेज हो गई है। बैनर-पोस्टर के माध्यम से मुख्य और उप मुख्य पार्षद के दावेदार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में लगे हैं। शहरी क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है।

chat bot
आपका साथी