दुर्घटना में महिला की मौत

जहानाबाद। घोसी इस्लामपुर मुख्य पथ पर सरमा गांव के समीप सोमवार की शाम मोटरसायकिल दुर्घटना में एक महिल

By Edited By: Publish:Mon, 03 Aug 2015 09:39 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2015 09:39 PM (IST)
दुर्घटना में महिला की मौत

जहानाबाद। घोसी इस्लामपुर मुख्य पथ पर सरमा गांव के समीप सोमवार की शाम मोटरसायकिल दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी। मृतका भारथू गांव निवासी सत्येन्द्र शर्मा की पत्‍‌नी शोभा देवी 35 वर्ष बतायी जाती है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका अपने भाई बुधन शर्मा के साथ मोटरसायकिल पर

बैठकर घोसी बाजार से भारथू गांव लौट रही थी। वह ज्योंहि सरमा गांव के समीप पहुंची कि बाइक से नीचे गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गयी। जख्मी महिला को इलाज के लिए जहानाबाद ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

chat bot
आपका साथी