जख्मी पत्‍‌नी की भी हुई मौत

जहानाबाद। काको थाना क्षेत्र के भेलावर ओपी अंतर्गत गुही विगहा गांव के देवेन्द्र यादव की पिटायी से जख्

By Edited By: Publish:Mon, 29 Jun 2015 09:35 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2015 09:35 PM (IST)
जख्मी पत्‍‌नी की भी हुई मौत

जहानाबाद। काको थाना क्षेत्र के भेलावर ओपी अंतर्गत गुही विगहा गांव के देवेन्द्र यादव की पिटायी से जख्मी बेटी गीता की मौत रविवार को दिन में हो गयी थी जबकि देर शाम मगध मेडिकल कालेज गया में दाखिल पत्‍‌नी रेशमा ने भी दम तोड़ दिया। हालांकि आसपास के लोगों की तत्परता के कारण उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

बताते चलें कि देवेन्द्र ने दो शादी कर रखी थी। मृतका पहली पत्‍‌नी थी जबकि गीता भी उसी की बेटी थी। दुसरी पत्‍‌नी के आ जाने के बाद वह पहली पत्‍‌नी को हमेशा प्रताड़ित करता था। कारण यह था कि वह नहीं चाहती थी कि उसके रहते दुसरी शादी रचा ले। जानकारी के अनुसार इसी बात को लेकर रविवार को दोनों के बीच विवाद गहरा गया। इसके कारण वह पत्‍‌नी को बेरहमी के साथ पीटायी कर रहा था। इतना ही नहीं मां को बचाने गयी बेटी को भी उसने नहीं बख्शा और उसकी भी पिटायी कर डाली। जख्मी हालत में दोनों को इलाज के लिए टेहटा लेकर जा रहा था। लेकिन बगवार के समीप बेटी ने दम तोड़ दिया था। आसपास के लोग वहां जूट गये जिसे पत्‍‌नी द्वारा वस्तु स्थिति की जानकारी दी गयी। फिर क्या था लोगों ने उसे दबोच लिया तथा इसकी जानकारी टेहटा ओपी की पुलिस को दे डाली। पुलिस पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार किये जाने के साथ हीं बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजी जबकि गंभीर रुप से जख्मी पत्‍‌नी को मगध मेडिकल कालेज गया भेज दिया।

chat bot
आपका साथी