सुपारी पर मारी गयी थी जिला पार्षद को गोली

जागरण संवाददाता, जहानाबाद माले नेता व जिला पार्षद उपाध्याय यादव को गोली मारने के लिए सुपारी दी गयी

By Edited By: Publish:Tue, 26 May 2015 07:48 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2015 07:48 PM (IST)
सुपारी पर मारी गयी थी जिला पार्षद को गोली

जागरण संवाददाता, जहानाबाद

माले नेता व जिला पार्षद उपाध्याय यादव को गोली मारने के लिए सुपारी दी गयी थी। अपराधिक मामले में मंडल कारा बंद परसविगहा थाना क्षेत्र के सेंधवा गांव निवासी पप्पु शर्मा ने इसकी जिम्मेदारी एक शूटर को सौंपी थी।

इस बात की खुलासा घोसी थाना क्षेत्र के गिंजी गांव निवासी गिरफ्तार गिरजेश कुमार उर्फ गौरव कुमार ने पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में की है। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन तथा काले रंग की अपाची मोटरसायकिल के कागजात की भी बरामदगी की है।

पुलिस कार्यालय में गिरफ्तार गौरव के समक्ष एसपी आदित्य कुमार ने बताया कि सेंधवा गांव निवासी पप्पु शर्मा जहानाबाद मंडल कारा में बंद है। उसने एक शूटर को गोली मारने के लिए सुपारी दिया था। एसपी के अनुसार उस शूटर ने घटना को अंजाम देने के लिए अन्य लोगों के अलावा गौरव से संपर्क साधा और कहा कि एक आदमी को गोली मारना है उसके एवज में तीस हजार रुपये दिये जायेंगे। गौरव के मुताबिक उसे पैसे की आवश्यकता थी। इसलिए इस काम को करने के लिए तैयार हो गया। एसपी ने बताया कि शूटर तथा गौरव अन्य सहयोगियों के साथ उपाध्याय यादव के क्रिया कलापों पर नजर रखने लगा। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित योजना के तहत गौरव दो मई को पीठ में टांगे काले रंग के वैग में एक पिस्टल तथा एक देशी कट्टा रख लिया और काले रंग की अपाची मोटरसायकिल पर सवार होकर शूटर से मिलने मलहचक पानी टंकी पहुंच गया। फिर दोनों एक साथ बिना नम्बर की अपाची मोटरसायकिल पर सवार होकर राजाबाजार की तरफ जाकर जिला पार्षद का इंतजार करने लगा। इसी बीच उपाध्याय यादव मोटरसायकिल पर सवार होकर बभना की ओर से आया और शहर में प्रवेश कर गया। पीछे पीछे वे दोनों भी चल दिये। उपाध्याय शिव शंकर चित्रमंदिर सिनेमा हाल के समीप ठाकुर प्रसाद भगवती प्रसाद भारत पेट्रोलियम में पेट्रोल भरवा रहा था। पीछे से गौरव ने उसपर ताबड़तोड़ दो गोली चला दी। फिर शूटर ने भी तीन गोली चलायी जिसके कारण उपाध्याय के शरीर में चार गोली लगी जबकि नोजल मैन उपेन्द्र कुमार उर्फ दीपक भी जख्मी हो गया। गौरव के मुताबिक शूटर ने कहा कि अब यह मर जायेगा चलो भागो। पुलिस के समक्ष दिये गये बयान में गौरव ने कहा कि वे लोग काको मोड़, हाजीपुर, नोन्ही हाटी मोड़ होते हुए मखदुमपुर स्टेशन पहुंचे और वहां से ट्रेन पर सवार होकर पुन: जहानाबाद चले आये। उसने यह भी बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए शूटर ने गौरव के अलावा संजीव कुमार उर्फ फौजी के साथ अन्य पांच लोगों का सहयोग लिया था।

chat bot
आपका साथी