दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

जागरण संवाददाता,अरवल चौरम थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखी विगहा गांव में ससुरालवालों द्वारा एक विवाहिता

By Edited By: Publish:Tue, 28 Apr 2015 09:20 PM (IST) Updated:Tue, 28 Apr 2015 09:20 PM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

जागरण संवाददाता,अरवल

चौरम थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखी विगहा गांव में ससुरालवालों द्वारा एक विवाहिता की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पति,सास एवं ससुर को आरोपी बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुगी देवी 25 वर्ष की मौत विषपान के कारण हो गयी। मृतका के परिजनों ने प्राथमिकी में यह उल्लेख किया है कि वर्ष 2012 में राजी राम यादव के पुत्र प्रमोद यादव के साथ हिन्दु रीति रिवाज के अनुसार शादी की गयी थी। शादी के बाद से उसे प्रताड़ित किया जाता था। पालीगंज थाना क्षेत्र के कोरला गांव निवासी परिजनों ने बताया कि उसकी हत्या विषपान कराकर कर दी गई है। इधर परिजनों ने बताया कि उसने स्वयं जहर खाकर आत्महत्या की है। चौरम थानाध्यक्ष आरएन राम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी