जर्जर पुल बन सकता है दुर्घटना का कारण

By Edited By: Publish:Sun, 20 Apr 2014 11:03 PM (IST) Updated:Sun, 20 Apr 2014 11:03 PM (IST)
जर्जर पुल बन सकता है दुर्घटना का कारण

जागरण संवाददाता, अरवल :

मुख्य सोन नहर पर स्थित दुना छपरा गांव के समीप बना पुल की स्थिति जर्जर होने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। ब्रीटिश शासन काल में बनाये गये पुल का निर्माण के बाद कभी मरम्मत नहीं हुई। जिसके कारण इसकी स्थिति जर्जर हो गयी है। पुल के दीवार का निचला सतह दीमक चाटने से टूटने के कगार पर पहुंच गया है। वाहनों के गुजरने के दौरान लोग दुर्घटना की आशंका से डरे रहते हैं। स्कूल से प्रतिदिन दर्जन भर लोड ट्रैक्टर का आवागमन होता है। कई गांवों के लोग ट्रैक्टर से ईट व बालू की ढुलाई करते हैं। ऐसी परिस्थिति में कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीण विजय कुमार, उधो सिंह आदि लोगों ने स्थानीय प्रशासन से पुल का जीर्णोद्धार की मांग की है। हालांकि कनीय अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुल के जीर्णोद्धार के लिए विभागीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया है।

chat bot
आपका साथी