स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रशिक्षित होंगे कर्मी व अधिकारी

गोपालगंज। आगामी दो अक्टूबर तक पूरे जिले को ओडीएफ घोषित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 May 2018 06:34 PM (IST) Updated:Thu, 17 May 2018 06:34 PM (IST)
स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रशिक्षित होंगे कर्मी व अधिकारी
स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रशिक्षित होंगे कर्मी व अधिकारी

गोपालगंज। आगामी दो अक्टूबर तक पूरे जिले को ओडीएफ घोषित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में अधिकारी से लेकर कर्मी तक पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के बाद सभी अधिकारी व कर्मी मिशन मोड में काम कर हरेक घर में शौचालय के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण का यह अभियान आगामी 21 मई से 26 मई तक चलाया जाएगा।

उप विकास आयुक्त दयानंद मिश्र ने बताया कि पांच दिनों के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल उद्देश्य अधिकारियों व कर्मचारियों को शौचालय निर्माण अभियान के बारे में जानकारी देना है। ताकि हर घर में शौचालय निर्माण के अभियान को और तेजी से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी कर्मियों व अधिकारियों को अंबेडकर भवन में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित किया जाएगा। डीडीसी ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी चौदह प्रखंड व अंचल के बीडीओ व सीओ के अलावा सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, सभी पंचायत सेवक, सभी राजस्व कर्मचारी, सभी पंचायत रोजगार सेवक, सभी पंचायत तकनीकी सलाहकार, सभी इंदिरा आवास पर्यवेक्षक, सभी ग्रामीण आवास सहायक, सभी मुखिया, सभी सरपंच, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, जिले के सभी 656 जन वितरण प्रणाली के दुकानदार, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, सभी पैक्स अध्यक्ष, सभी प्रखंड समन्वयक विकास मित्र, सभी विकास मित्र, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सभी सीडीपीओ, सभी महिला पर्यवेक्षिका, सभी एएनएम, प्रत्येक पंचायत की एक-एक आशा कार्यकर्ता, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी कृषि समन्वयक, सभी कृषि सलाहकार, स्काउट व गाइड के 50 सदस्य, एनएसएय के 55 कार्यकर्ता, सभी बीईओ, सभी सीआरसी समन्वयक, सभ्री साक्षरता प्रेरक, मीना मंच के प्रभारी शिक्षक, सभी प्रखंड संकुल समन्वयक, सभी तालिमी मरकज, बाल संसद के प्रभारी शिक्षक, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, सभी 644 चौकीदार तथा सभी राजनीतिक दलों के जिला एवं प्रखंड अध्यक्ष शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी