आपसी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों को पीटा

गोपालगंज। थाना क्षेत्र के साथी गांव में पुलिस से मिले होने का आरोप लगाते हुए गांव के कुछ दबंगों ने दो भाईयों और उनकी मां को मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच हमलावरों ने तीनों लोगों को घायल करने के बाद उनके घर में रखी गई नकदी छीन ली। घटना को लेकर थाने में घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 06:05 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:05 PM (IST)
आपसी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों को पीटा
आपसी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों को पीटा

गोपालगंज। थाना क्षेत्र के साथी गांव में पुलिस से मिले होने का आरोप लगाते हुए गांव के कुछ दबंगों ने दो भाईयों और उनकी मां को मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच हमलावरों ने तीनों लोगों को घायल करने के बाद उनके घर में रखी गई नकदी छीन ली। घटना को लेकर थाने में घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार साथी गांव के चंदन कुमार यादव अपनी मां फुनमति देवी व भाई राजू यादव के साथ अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच गांव के सुभाष सिंह, उनके भाई उमेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, राधाकिशुन सिंह सहित आधा दर्जन लोग उनके दरवाजे पर पहुंच गए तथा उन्हें गाली-गलौज शुरू कर दिया। गाली देने के दौरान हमलावरों ने उन्हें पुलिस से मिले होने का आरोप लगाते हुए तीनों लोगों की पिटाई प्रारंभ कर दी। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में चंदन कुमार यादव ने हमलावरों पर घर में स्कॉर्पियो बेचकर रखी गई पांच लाख की राशि छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी