हजियापुर में घर का ताला तोड़कर चार लाख की संपत्ति चोरी

शहर के हजियापुर वार्ड संख्या में सात में गुरुवार की रात एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने चार लाख कीमत के सामान चुरा लिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 09:26 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 09:26 PM (IST)
हजियापुर में घर का ताला तोड़कर चार लाख की संपत्ति चोरी
हजियापुर में घर का ताला तोड़कर चार लाख की संपत्ति चोरी

गोपालगंज : शहर के हजियापुर वार्ड संख्या में सात में गुरुवार की रात एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने चार लाख कीमत के सामान चुरा लिए। इस घटना को लेकर गृहस्वामी के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के रधुनंदपुर गांव निवासी मृत्युजंय दीक्षित शहर के हजियापुर में मकान बनाकर रहते हैं। बुधवार की शाम मृत्युजंय दीक्षित तथा इनके परिवार के सदस्य अपने मकान में ताला बंद कर होली पर्व मनाने अपने गांव रधुनंदनपुर चले गए। इस बीच गुरुवार की रात हजियापुर पहुंचे चोर ताला तोड़कर इनके घर में प्रवेश कर गए तथा करीब एक लाख रुपया नगद सहित चार लाख रुपये कीमत के सामान चुराकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह ताला टूटा देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दिया। सूचना मिलने से गांव से थाना पहुंचे गृहस्वाकी ने इस घटना को लेकर आवेदन दिया। गृहस्वामी के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी