घर में घुसे चोर उड़ा ले गए हजारों की संपत्ति

गोपालगंज : थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव में बुधवार की रात एक घर में घुस कर चोरों ने गहना सहित हजारो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 09:48 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 09:48 PM (IST)
घर में घुसे चोर उड़ा ले गए हजारों की संपत्ति
घर में घुसे चोर उड़ा ले गए हजारों की संपत्ति

गोपालगंज : थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव में बुधवार की रात एक घर में घुस कर चोरों ने गहना सहित हजारों रुपये कीमत के सामान चुरा लिया। इस घटना को लेकर गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि सुहागपुर गांव निवासी सत्येंद्र तिवारी तथा परिवार के सदस्य रात में घर की छत पर सो रहे थे। इसी बीच चोर दरवाजा का कुड़ी तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। घर में घुसने के बाद चोर गहना सहित करीब एक लाख रुपये की संपत्ति चुरा कर फरार हो गए। सुबह नींद खुलने पर परिवार के सदस्यों को इस चोरी की जानकारी हुई। इस घटना को लेकर गृहस्वामी के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी