फोटो :: विद्युत तार की चपेट में आने से महिला की मौत, आगजनी

गोपालगंज। थाना क्षेत्र के रकबा गांव में शनिवार को अपने खेत में कार्य कर रही एक महिला के श्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Sep 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 17 Sep 2017 03:01 AM (IST)
फोटो :: विद्युत तार की चपेट में आने से महिला की मौत, आगजनी
फोटो :: विद्युत तार की चपेट में आने से महिला की मौत, आगजनी

गोपालगंज। थाना क्षेत्र के रकबा गांव में शनिवार को अपने खेत में कार्य कर रही एक महिला के शरीर पर 11 हजार वोल्ट का तार विद्युत तार टूट कर गिर गया। इस घटना में बुरी तरह से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण अचानक उग्र हो गए तथा भोरे चारमुहानी पर पहुंचकर बिजली विभाग तथा प्रशासन के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी भी की।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह भोरे थाना के रकबा गांव निवासी अनवर मियां की 35 वर्षीय पत्नी मैमुल खातून अपने मक्के के खेत में मक्का काट रही थी। इसी दौरान अचानक खेत के ऊपर से गुजरा 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूट कर उसके शरीर पर ही गिर गया। तार की चपेट में आने से मैमुन खातून गंभीर रूप से झुलस गई। इसके पूर्व कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता,मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अचानक ग्रामीण उग्र हो गए तथा शव को कंधे पर लेकर चार किमी दूर भोरे चारमुहानी पर पहुंचे। जहां शव को सड़क पर रख कर ग्रामीणों ने भोरे-मीरगंज मुख्य पथ को जाम कर दिया। बाद में ग्रामीण सड़क पर टायर जला कर आगजनी करते हुए प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे। सड़क जाम होने के कारण भोरे-मीरगंज पथ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब डेढ़ घंटे बाद बीडीओ सोनू कुमार, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ¨सह, एसआइ राजीव कुमार सिन्हा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा उग्र लोगों को काफी समझा बुझाकर शांत कराया। मौके पर ही मृत महिला के परिजनों को चार लाख रूपए का चेक मुआवजे के रूप में दिया गया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी