दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला

गोपालगंज। थाना क्षेत्र के अलग -अलग गांवों में दो महिला को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निक

By Edited By: Publish:Fri, 22 Jan 2016 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2016 05:51 PM (IST)
दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला

गोपालगंज। थाना क्षेत्र के अलग -अलग गांवों में दो महिला को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस घटना को लेकर दोनों महिला ने थाना में अपने ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि हथुआ थाना से सटे हथुआ बाजार निवासी अशोक पटवां की शादी रेखा देवी से हुई है। शादी के बाद से ही रेखा देवी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज के लिए प्रताड़ित किये जाने से परेशान महिला ने आखिर कार थाना में अपने ससुराल पक्ष के सतीश कुमार, गीतांजलि देवी, विमल पटवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कुचायकोट में ब्याही गई एक महिला को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। बताया जाता है कि कुचायकोट थाना के खुटवनिया गांव निवासी राजन चौबे की पुत्री नेहा देवी को दहेज के लिए उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो उनको मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस घटना को लेकर महिला ने हथुआ थाना में अपने ससुराल पक्ष के राजन चौबे, बृज किशोरी कुंवर, अनिल तिवारी, काजल देवी तथा प्रभुनाथ मिश्रा पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी