रमजीता में बही भक्ति की धारा, पर्यटन मंत्री ने की नारायण आरती

संसू. कुचायकोट (गोपालगंज ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्म तिथि पर भाजपा के सेवा और

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 11:34 PM (IST)
रमजीता में बही भक्ति की धारा, पर्यटन मंत्री ने की नारायण आरती
रमजीता में बही भक्ति की धारा, पर्यटन मंत्री ने की नारायण आरती

संसू., कुचायकोट (गोपालगंज ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्म तिथि पर भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के तहत कुचायकोट प्रखंड के रमजीता में स्थित कर्तानाथ मंदिर के समीप गंडक नदी के तट पर आयोजित नारायणी आरती में भक्ति की धारा बही। इस आरती में सूबे के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद भी शामिल हुए। पर्यटन मंत्री ने भी नारायणी आरती की।

सावन के महीने में निवर्तमान विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडेय ने रमजीता स्थित कर्तानाथ मंदिर के पास नारायणी आरती की शुरुआत की थी। काशी की गंगा आरती की तर्ज पर यहां भी नारायणी आरती का आयोजन किया गया था। इसी बीच भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के तहत नारायणी आरती आयोजित करने की फिर पहल की गई। गंडक नदी के तट पर आयोजित नारायणी नदी में शामिल होने सूबे के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद भी पहुंचे। लोगों के साथ पर्यटन मंत्री ने भी नारायणी आरती की। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सुदूर क्षेत्र में ऐतिहासिक महत्व वाले कर्तानाथ मंदिर के पास नारायणी घाट आने वाले समय में एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा । सरकार ने भी इस मंदिर के महत्व को समझते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का बीड़ा उठाया है । उन्होंने बताया कि पहले चरण में नौ करोड़ों रुपए की लागत से यहां विकास काम कराया जाएगा। नारायणी आरती में भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, कुचायकोट मंडल अध्यक्ष चंद्रेश सिंह, सासामुसा मंडल अध्यक्ष चंदन तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी, राजकरण गुप्ता, सक्षम पांडेय, सिद्धार्थ शुक्ला, बीरबल सिंह, अतुल सिंह ,प्रभाकर पांडेय , हरि नारायण तिवारी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी