मारपीट में बंदूक की बट से हमला, छह घायल

गोपालगंज। उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में मंगलवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 03:04 AM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 03:04 AM (IST)
मारपीट में बंदूक की बट से हमला, छह घायल

गोपालगंज। उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में मंगलवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा तथा बंदूक की बट से एक दूसरे पर हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में दोनों पक्ष के तीन-तीन लोग शामिल हैं। इनका बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि वृंदावन गांव निवासी काशीनाथ प्रसाद ¨सह का अपने पड़ोसी विनय कुमार ¨सह से मंगलवार की देर शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा तथा बंदूक की बट से एक दूसरे पर हमला बोल दिया गया। इस हमले में एक पक्ष के काशीनाथ प्रसाद ¨सह, हरेराम ¨सह सहित तीन लोग तथा दूसरे पक्ष के विनय कुमार ¨सह, चन्द्रभान ¨सह व कौशल्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए आसपास के लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी