मुखिया की हत्या में शामिल आरोपितों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी तेज

जागरण टीम गोपालगंज थावे थाना क्षेत्र के मुखिया सुखल मुसहर की गोली मार कर हत्या की घटना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 11:44 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 11:44 PM (IST)
मुखिया की हत्या में शामिल आरोपितों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी तेज
मुखिया की हत्या में शामिल आरोपितों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी तेज

जागरण टीम, गोपालगंज : थावे थाना क्षेत्र के मुखिया सुखल मुसहर की गोली मार कर हत्या की घटना के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। हत्या में शामिल छह नामजद व चार अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम लगातार यूपी के सीमावर्ती इलाके में छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार धतिवना पंचायत के मुखिया सुखल मुसहर की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद पुलिस मुखिया के छोटे भाई की पत्नी चांद ज्योति देवी के बयान पर धतीवना गांव के अजय सिंह, कामेश्वर सिंह, कमाख्या सिंह उर्फ भूलन सिंह, उज्जवल कुमार, गुल्लू सिंह व मांझा थानां के भैसही गांव के राजेन्द्र यादव के अलावा चार अज्ञात बदमाशों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ल की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चला रही है। उधर मुखिया सुखल मुसहर की हत्या के बाद उनके छोटे भाई की पत्नी चांद ज्योति देवी ने आरोप लगाया है कि उनके भैंसुर सुखल मुसहर विगत चुनाव में धतीवना पंचायत के मुखिया का चुनाव जीते है। मतगणना परिणाम के बाद से ही पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अजय सिंह व कामेश्वर सिंह सहित अन्य लोग सुखल मुसहर को जान मारने की धमकी दे रहे थे। हत्या की घटना के बाद धतीवना गांव में कैंप कर रही पुलिस

थावे : थावे थाना क्षेत्र के धतीवना पंचायत के मुखिया सुखल मुसहर के हत्या के बाद पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। थानाध्यक्ष किरण शंकर ने बताया कि गांव में घटना के बाद भय के माहौल को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस बीच पुलिस लगातार निगरानी की जा रही है। ताकि बदमाश किसी अन्य वरदात को अंजाम न दे सकें। हत्या के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

थावे : मुखिया सुखल मुसहर की हत्या की घटना के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ अज्ञात बदमाशों पहचान को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थावे थानाध्यक्ष किरण शंकर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से हत्या में शामिल शार्प शूटरों की पहचान भी कर लिया गया है। जिनकी गिरफ्तारी भी पुलिस जल्द ही कर लेंगी। माले नेताओं ने मुखिया की हत्या पर जताया रोष

मुखिया सुखल मुसहर की हत्या की घटना के बाद माले नेताओं ने बुधवार को धतिवना गांव पहुंच कर घटना की जानकारी लेने के बाद पूरे मामले की जानकारी लेते हुए कहा कि दलित समाज के लोगों के चुनाव जीतने के बाद उनकी हत्या कर दी जाती है। यह काफी दुखद है। मुसहर जाति के मुखिया ही नही, विधायक भी बन जाएं व उनकी हत्या हो जाए, तो उसका कोई मोल नहीं है। धतिवना गांव पहुंचे माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुबाष पटेल, योगेंद्र शर्मा, ऐपवा जिला सचिव रीना शर्मा, मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष श्रीराम कुशवाहा , भोरे मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश प्रसाद, भोरे प्रखण्ड कमिटी सदस्य अर्जुन सिंह, गोविद शर्मा ने आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी