जनता दरबार में एक दर्जन मामलों का निष्पादन

गोपालगंज। प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष ब्रजभूषण ¨सह तथा सीओ रामबचन राम ने जनता दरबार लगाया। जिसमें एक दर्जन मामलों का निष्पादन किया किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 08:58 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 08:58 PM (IST)
जनता दरबार में एक दर्जन मामलों का निष्पादन
जनता दरबार में एक दर्जन मामलों का निष्पादन

गोपालगंज। प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष ब्रजभूषण ¨सह तथा सीओ रामबचन राम ने जनता दरबार लगाया। जिसमें एक दर्जन मामलों का निष्पादन किया किया। इस जनता दरबार में थाना क्षेत्र के खरहरवां गांव निवासी योगेंद्र ¨सह ने शिकायत किया कि उन्हें हथुआ राज से पूर्व में ही कुछ जमीन बंदोबस्त कराया गया है। लेकिन गांव के ही रामेश्वर बैठा इस जमीन को लेकर विवाद कर रहे हैं। सलेमपट्टी गांव निवासी विजयमल ¨सह ने अपने भाई पर घर से बाहर निकलने के लिए रास्ता नहीं देने का आरोप लगाया। अरना गांव निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन ने अपने गांव के निवसी अब्दुल सत्तार पर आरोप लगाया कि उन्हें जमीन रजिस्ट्री करने के बाद बदले में दूसरे जमीन पर दखल कब्जा दिलाया जा रहा है। जनता दरबार में ब्रह्माईन गांव निवासी संगीता देवी ने छह माह पूर्व सड़क दुर्घटना में अपने दो बच्चों की मौत के छह बाद भी मुआवजा राशि नहीं मिलने की शिकायत की।

chat bot
आपका साथी