विजयीपुर में महिला को फंदे से लटकाकर मार डाला

गोपालगंज। विजयीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक विवाहित महिला की उसके पति व ससुराल के लोगों ने फंदे से लटका कर हत्या कर दी।

By Edited By: Publish:Mon, 20 Feb 2017 03:08 AM (IST) Updated:Mon, 20 Feb 2017 03:08 AM (IST)
विजयीपुर में महिला को फंदे से लटकाकर मार डाला
विजयीपुर में महिला को फंदे से लटकाकर मार डाला

गोपालगंज। विजयीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक विवाहित महिला की उसके पति व ससुराल के लोगों ने फंदे से लटका कर हत्या कर दी तथा शव को जलाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृत महिला की मां के बयान पर थाने में 11 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के बरईपट्टी गांव की अनिता देवी की शादी विजयीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के भूलन साह के साथ करीब पंद्रह साल पूर्व संपन्न हुई थी। शादी के बाद अनिता को उसके पति व ससुराल वाले दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग के लिए प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय तक महिला ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। इसके बाद भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो अनिता की उसके ससुराल वालों ने रविवार की सुबह बेरहमी से पिटाई की तथा गले में रस्सी का फंदा लगाकर उसे लटका दिया। कुछ देर के बाद परिवार के लोगों ने अनिता की मौत की बात कहकर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर परिजन शव को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अनिता देवी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद उसकी मां व मायके के अन्य लोग रामपुर गांव पहुंच गए तथा पूरी घटना की जानकारी प्राप्त करने के बाद इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मृतका की मां शिष्टा देवी के बयान पर थाने में दर्ज प्राथमिकी में अनिता देवी के पति भूलन साह, ससुर सूरज गोंड तथा भैसूर अदालत गोंड व उत्तम गोंड सहित 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद भूलन साह के दरवाजे पर लोगों की भीड़ लगी रही तथा परिजन रोते बिलखते रहे।

इनसेट च्

तीन बच्चों की मां थी अनिता

विजयीपुर (गोपालगंज) : हत्या की शिकार विजयीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की अनिता दच्वी तीन बच्चों की मां थी। इस घटना के बाद अनिता के छह वर्षीय पुत्र आलोक, तीन वर्ष की अंकिता एवं दस माह के दूच्मूंहे बच्चे का रो-रोकर हाल बुरा है।

chat bot
आपका साथी