बिहार की सभी सीटें जीतेगा राजग : मिथिलेश तिवारी

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:12 AM (IST)
बिहार की सभी सीटें जीतेगा राजग : मिथिलेश तिवारी
बिहार की सभी सीटें जीतेगा राजग : मिथिलेश तिवारी

जागरण संवाददाता,गोपालगंज : भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है। इस कवायद के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक मिथिलेश तिवारी ने दिल्ली स्थित आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायक मिथिलेश तिवारी से बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही भाजपा के संगठन को गांव-गांव में मजबूत करने पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के बाद विधायक मिथिलेश तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधानसभा चुनाव में राजग सभी सीटें जीतेगा। बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री ने बिहार को विकास के मामले में देश का अग्रणी प्रांत बना दिया है। आज बिहार में शुरू की गई योजनाएं पूरे देश में लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद तथा महागठबंधन का खाता भी नहीं खुलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुलाकात करने के बाद विधायक मिथिलेश तिवारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनके आवास में मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा किया।

chat bot
आपका साथी