Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में दहेज हत्याओं पर कब लगेगी लगाम! भागलपुर में पैसों की लालच में ससुरालवालों ने विवाहिता ली जान

    By Rajat KumarEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 05:25 PM (IST)

    बिहार में गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में शनिवार की देर रात शादी के पांच साल बाद ससुराल के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद मायके वालों ने नगर थाने पहुंचकर ससुराल के लोगों पर दहेज न देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

    Hero Image
    मामले की जांच करते नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय। (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज: बिहार में गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में शनिवार की देर रात शादी के पांच साल बाद ससुरालवालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी।

    रविवार की सुबह नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे में पड़े महिला के शव को अपने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।

    हत्या की घटना के बाद मायके के लोग नगर थाने पहुंचकर ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

    दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

    जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज सरेया पिपरा गांव निवासी अनवत यादव की पुत्री शिल्पी कुमारी की शादी मार्च 2017 में नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी कृष्णा यादव के साथ हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के बाद ससुराल के लोग विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान पति घर की माली हालत को देखते हुए दिल्ली में मजदूरी करने चले गए।

    पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या

    वहीं, ससुराल में रह रही सास, ननद और ससुर ने विवाहिता को एक कमरे में बंद कर शनिवार को जमकर पिटाई करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद रविवार की सुबह घर के आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मृतका के मायके के लोगों को देने के साथ ही पुलिस को दी।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

    नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता व भाई घटना की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंच कर शव को देखकर रोने बिलखने लगे।

    क्या बोले थानाध्यक्ष

    मृतक महिला के शिल्पी कुमारी के पिता अनवत यादव ने बताया कि विवाहिता को एक पुत्र व एक पुत्री भी है। नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि विवाहिता के शरीर व गले पर जख्म के निशान हैं। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने व मायके के लोगों का बयान लेने के साथ ही आगे की कार्रवाई कर रही है।