रंग बिरंगी पिचकारियों से सजा बाजार

गोपालगंज। अब लोगों पर होली का रंग चढ़ने लगा है। इस रंग को और गाढ़ा करने के लिए बाजा

By Edited By: Publish:Tue, 22 Mar 2016 03:07 AM (IST) Updated:Tue, 22 Mar 2016 03:07 AM (IST)
रंग बिरंगी पिचकारियों से सजा बाजार

गोपालगंज। अब लोगों पर होली का रंग चढ़ने लगा है। इस रंग को और गाढ़ा करने के लिए बाजार में रंग बिरंगी पिचकारियों की दुकानें सजने लगी है। हालांकि इस बार भी बाजार में चाइनीज पिचकारियों की ही धूम है। बाजार में थोक की दुकानों पर दस रुपये से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारियां मौजूद है। हालांकि अभी रंगों का बाजार फीका है। वहीं अबीर गुलाल की बिक्री बढ़ने लगी है। पिछले साल से दाम कुछ बढ़ जाने के बाद भी लोग अबीर गुलाल से लेकर पिचकारियां खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। होली के त्योहार को लेकर लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। लोगों को सबसे अधिक आकर्षित कर रहीं हैं रंग बिरंगी चायनीज पिचकारियां। कीमत में सस्ती और आकर्षक होने के नाते ये पिचकारियां लोगों की पहली पसंद बन गयी है। थोक की दुकानों पर छिपकली, मछली व मेढ़क के आकार की बच्चों की पिचकारी दस रुपये में बिक रही है। वहीं डबल सिलेंडर प्रेशर गन की सबसे अधिक रेंज एक हजार रुपये है। थोक दुकानदार बताते हैं कि बाजार में पिकचारियों की नई खेप पहुंच गयी है। अभी इनकी खरीदारी फुटकर दुकानदार कर रहे हैं। लोगों द्वारा खरीदारी अभी जोर नहीं पकड़ी है। लेकिन बाजार में फुटकर दुकानें सज चुकी हैं और लोग इसकी खरीदारी भी करने लगे हैं।

इनसेट

पिचकारियों की कीमत

प्रकार कीमत

टाम एंड जेरी 12 से 100

पावर टैंक 24 से 75

डारीमैन 18 से 30 एंग्री व‌र्ल्ड 15 से 60

एके 47 40 से 150

स्पाइडर मैन 21 से 41

प्रेसर गन 250 से 1000

chat bot
आपका साथी