पंचायत समिति सदस्य के पति को घायल कर नकदी छीनी

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के नवादा तिवारी टोला गांव के समीप पंचायत समिति सदस्य के पति को कुछ लोगों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 08:03 PM (IST)
पंचायत समिति सदस्य के पति को घायल कर नकदी छीनी
पंचायत समिति सदस्य के पति को घायल कर नकदी छीनी

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के नवादा तिवारी टोला गांव के समीप पंचायत समिति सदस्य के पति को कुछ लोगों ने धारदार हथियार से मारकर घायल करने के बाद उनके पास मौजूद नकदी छीन ली। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर नगर थाने में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के जगीरी टोला पंचायत से बीडीसी सदस्या के पति जावेद अख्तर अपने किसी रिश्तेदारी में गए थे। रात्रि समय वे अपनी बाइक से वापस अपने घर नगर थाना क्षेत्र के नवादा खास गांव आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में नवादा तिवारी टोला गांव के समीप पूर्व से घात लगाकर बैठे तीन लोगों ने उनकी बाइक को रोक लिया। बाइक रुकते ही तीनों लोगों ने जावेद अख्तर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के बाद उनके पास मौजूद 4200 रुपये नकदी तथा सोने की चेन छीन ली। घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर जावेद अख्तर के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बबलू तिवारी तथा दो अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। घटना के पीछे पूर्व से चला आ रहा विवाद कारण बताया जाता है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी