शेर पर सवार होकर आजा देवी मइया...

संवाद सूत्र, थावे(गोपालगंज) : ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के अष्ठमी को हथुआ राज परि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 06:57 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 06:57 PM (IST)
शेर पर सवार होकर आजा देवी मइया...
शेर पर सवार होकर आजा देवी मइया...

संवाद सूत्र, थावे(गोपालगंज) : ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के अष्ठमी को हथुआ राज परिवार के तत्वाधान पर देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देवी मां के गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरे महौल में भक्ति का रस घुल गया। देवी जागरण में भजन गीत कार्यक्रम की शुरुआत गायिका राजनंदनी ने लेके पूजा की थाली.., गीत से किया। इसके बाद तो देवी जागरण में भक्ति की धारा बहती चली गई। इनके भजन गीत किसने सजाया मां का दरबार.., शेर पर सवार होकर आ जा देवी मइया.., माई के धमवा देख के अइसन मन करेला राम.., मां शेरेवालिये तेरा शेर आ गया.., पूजा के होता तैयारी मंदिरवा में.., माई डोली चढ़ी ऑइली सेवक घरवा.., लहरे लहर लहराई रे मेरी मां की चुनरिया.., गीत पर श्रोता झूम उठे। देवी जागरण कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष विशाल आनंद, दारोगा शैलेंद्र कुमार पप्पू सहित सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

chat bot
आपका साथी