राष्ट्रीय लोग अदालत में निष्पादित किए गए 340 मामले

सर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह व समझौते के आधार पर 340 मामलों का निष्पादन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 05:50 PM (IST)
राष्ट्रीय लोग अदालत में निष्पादित किए गए 340 मामले
राष्ट्रीय लोग अदालत में निष्पादित किए गए 340 मामले

गोपालगंज। शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह व समझौते के आधार पर 340 मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान मामलों सेटेलमेंट के आधार पर 152799।92 रुपये की राशि जमा की गई। लोक अदालत में नौ पीठ के माध्यम से मामलों का निष्पादन किया गया। इससे पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत को जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्रकुमार, जिलाधिकारी अमिनेष कुमार पराशर तथा पुलिस अधीक्षक राशिद जमा ने दीप प्रज्वलित कर उद्धाटन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में जिला जज ने लोग अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे। दिन के दस बजे जिला जज, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय लोग अदालत को उद्धाटन किया। इसके बाद गठित की गई नौ पीठ के माध्यम से आपसी सुलह तथा समझौते के आधार पर मामलों का निष्पादन शुरू हुआ। लोक अदालत में 4623 मामले निष्पादन के लिए पहुंचे। इनमें से 340 मामलों का आपसी सुलह तथा समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया। इस दौरान मामलों के सेटेमेंट के आधार पर 15 लाख से अधिक राशि जमा की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में सबजज एक राजेश कुमार, एसडीजेएम अमित कुमार शर्मा, सबजज चतुर्थ मनीष द्विवेदी, सबजज 13 बृजेश कुमार, सबजज नवम सुकुन कुमार मांझी, एडीजे प्रथम भरत तिवारी, एडीजे छह दिनेश कुमार, सबजज सात विपिन बिहारी राय एडीजे तीन गुंजन पाण्डेय अपनी अपनी पीठ में मामलों का निष्पादन किया।

chat bot
आपका साथी