तालाब में डाला जहर, डेढ़ लाख की मछलियां मरी

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : पूर्व से चल रहे विवाद में कुछ लोगों ने नगर थाना के तिरबिरवां

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 06:40 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 06:40 PM (IST)
तालाब में डाला जहर, डेढ़ लाख की मछलियां मरी
तालाब में डाला जहर, डेढ़ लाख की मछलियां मरी

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : पूर्व से चल रहे विवाद में कुछ लोगों ने नगर थाना के तिरबिरवां मोड़ के समीप स्थित एक तालाब में जहर डाल दिया। विरोध जताने पर तालाब किनारे पहुंचे लोगों ने तालाब के पहरेदार की भी पिटाई कर दी। तालाब में जहर डालने से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की मछलियां मर गईं। इस घटना को लेकर तालाब के मालिक ने नगर थाने में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना को लेकर नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में नगर थाना के सरेया वार्ड नंबर पांच निवासी मैनेजर ¨सह ने आरोप लगाया है कि उनकी गोपालगंज-जादोपुर पथ पर स्थित कररिया जीन बाबा के समीप तिरबिरवां मोड़ पर तलाब है। जिसमें उन्होंने मछली पालन किया था। इस तालाब की देखरेख के लिए उन्होंने सोनालाल मांझी को रखा गया। इसी बीच पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर दो लोग उनकी तालाब पर पहुंचे तथा तालाब में जहर डालने लगे। मौके पर मौजूद सोनानाल मांझी ने जब इसका विरोध किया तो उसकी दोनों लोगों ने पिटाई कर दी तथा तालाब के समीप बनाए गए शेड को तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर जब वे अपने तालाब पर पहुंचे तो करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की मछलियां मर चुकी थीं। इस संबंध में थाने में दर्ज प्राथमिकी में मैनेजर ¨सह ने नगर थाना के साधु चौक मोहल्ले के गब्बर ¨सह तथा एकडेरवां गांव के अभिषेक चौबे उर्फ गोलू को नामजद आरोपित बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी