पांच लाख नकदी के लिए बहू को घर से निकाला

दहेज में पांच लाख रुपये नकदी तथा स्कार्पियो की मांग पूरी नहीं होने पर करीब सात साल पूर्व विवाहित एक महिला को उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jun 2017 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jun 2017 03:01 AM (IST)
पांच लाख नकदी के लिए बहू को घर से निकाला
पांच लाख नकदी के लिए बहू को घर से निकाला

गोपालगंज। दहेज में पांच लाख रुपये नकदी तथा स्कार्पियो की मांग पूरी नहीं होने पर करीब सात साल पूर्व विवाहित एक महिला को उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला के बयान पर घटना की उचकागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार मनीषा देवी की शादी उचकगांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव के ¨वदेश्वर कुमार के साथ जुलाई 2010 में हुई । शादी के बाद ससुराल जाने पर मनीषा को कुछ दिनों तक उसके ससुराल के लोगों ने ठीक से रखा। बाद में दहेज में पांच लाख रुपये नकदी तथा स्कार्पियो की मांग के लिए मनीषा को उसके पति, ससुर व सास प्रताड़ित करने लगे। करीब सात साल तक मनीषा ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। इसके बाद भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल के लोगों ने मनीषा को मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद मायके पहुंची मनीषा देवी ने घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में अपने पति ¨वदेश्वर कुमार के अलावा ससुर विश्वनाथ प्रसाद तथा सास को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी