लाठी से हमला में एक परिवार के चार लोग घायल

कुचायकोट थाना क्षेत्र के वृति टोला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक परिवार के चार सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 05:33 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 05:33 PM (IST)
लाठी से हमला में एक परिवार के चार लोग घायल
लाठी से हमला में एक परिवार के चार लोग घायल

गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के वृति टोला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक परिवार के चार सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि वृति टोला गांव निवासी नंदलाल पाठक तथा उनके पड़ोस के लोगों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर सोमवार को पड़ोस के लोग उनके घर के पास जाकर गाली गलौज करने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर नंदलाल पाठक, कन्हैया पाठक, सुजीत कुमार सहित चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी