युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के कोटवां गांव में आपसी विवाद के बाद एक युवक पर लोहे के राड से जानलेवा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 12:05 AM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 12:05 AM (IST)
युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के कोटवां गांव में आपसी विवाद के बाद एक युवक पर लोहे के राड से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कोटवा गांव के राजेश साह अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच गांव के ही अमर चौधरी तथा करण चौधरी उनके दरवाजे पर पहुंचकर उन्हें गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर उन्हें लोहे के राड से मारकर घायल कर दिया गया। घटना को लेकर घायल के बयान पर बरौली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें अमर चौधरी तथा करण चौधरी को नामजद आरोपित बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी