ओमान से लाया गया युवक का शव, सुघर टोला का माहौल गमगीन

गोपालगंज। ओमान में सड़क हादसे में मारे गए एक युवक का शव शुक्रवार की रात उसके गांव थान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:12 PM (IST)
ओमान से लाया गया युवक का शव, सुघर टोला का माहौल गमगीन
ओमान से लाया गया युवक का शव, सुघर टोला का माहौल गमगीन

गोपालगंज। ओमान में सड़क हादसे में मारे गए एक युवक का शव शुक्रवार की रात उसके गांव थाना क्षेत्र के सुघर टोला में लाया गया। उसका शव गांव पहुंचने के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। स्वजन के चित्कार से उन्हें ढांढ़स बांधने पहुंचे ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

थावे थाना क्षेत्र की एकडेरवा पंचायत के सुघर टोला गांव के मैनेजर महतो के पुत्र राकेश महतो ओमान की एक कंपनी में 13 साल से सरिया फिटर का काम कर रहे थे। राकेश महतो दो साल पहले अपने घर आए थे। इसके बाद फिर ओमान चला गया। इसी बीच 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन ओमान में काम पर जाने के दौरान एक वाहन की चपेट में आने से राकेश महतो की मौत हो गई। तब से स्वजन युवक का शव गांव लाए जाने का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार की रात उसका शव सुघर टोला लाया गया। राकेश की पांच पुत्री व एक पुत्र है। दो भाई व एक बहन में राकेश महतो सबसे बड़े थे। छोटा भाई राजू महतो तथा बहन निकी कुमारी हैं। पति का शव देखकर धुवपति देवी दहाड़ मारकर रोने लगी। दुहौना में मारपीट में महिला सहित पांच घायल, दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र, कटेया (गोपालगंज) : कटेया थाना क्षेत्र के दुहौना गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में कुछ लोगों ने चार महिला सहित पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना को लेकर घायलों के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि दुहौना गांव निवासी चंद्रमणी उपाध्याय का अपने ही गांव के निवासी रिपुंजय उपाध्याय के परिवार के लोगों के के साथ आपसी विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर चंद्रमणी उपाध्याय की पत्नी मीरा देवी, दो बेटी, मां व एक पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना को लेकर चंद्रमणी उपाध्याय के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपित रिपुंजय उपाध्याय तथा डब्लू उपाध्याय को गिरफ्तार कर उन्हें शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

chat bot
आपका साथी