चेकिग अभियान में जब्त की गईं 50 बाइक

थावे गोपालगंज-मीरगंज पथ पर थावे थाना के सामने थानाध्यक्ष विशाल आनंद के नेतृत्व में पुलिस ने वाह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 09:34 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 09:34 PM (IST)
चेकिग अभियान में जब्त की गईं 50 बाइक
चेकिग अभियान में जब्त की गईं 50 बाइक

थावे : गोपालगंज-मीरगंज पथ पर थावे थाना के सामने थानाध्यक्ष विशाल आनंद के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान कागजात नहीं पाए जाने पर 50 बाइक को जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि वाहन जांच के दौरान बाइक चालकों के हेलमेट, ड्राइविग लाइसेंस सहित संबंधित कागजात की जांच की गई। इसके साथ ही बाइक की सवार तथा कार सवार लोगों की भी जांच की गई। जांच के दौरान कागजात के अभाव में 50 बाइक को जब्त कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी