श्रीमद् भगवत कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

कटेया थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में स्याही नदी के तट पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सह गोवर्धन पूजा को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 09:14 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 09:14 PM (IST)
श्रीमद् भगवत कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
श्रीमद् भगवत कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

गोपालगंज : कटेया थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में स्याही नदी के तट पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सह गोवर्धन पूजा को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा जिधर से गुजरी उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भगवान के जयकारे गूंजते रहे।

कंचनपुर गांव में श्रीमद् भागवत यज्ञ सह गोवर्धन पूजा को लेकर लोगों में उल्लास दिया। गुरुवार की सुबह से ही लोग यज्ञ स्थल पर पहुंचने लगे। दिन के 11 बजे यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे तथा हाथी घोड़े के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बगही, धर्मकता, सेमरिया होते हुए डेरवा पुल पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। यहां से कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल पहुंची। जहां जलाभिषेक के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भागवत कथा संत श्रीपद्मदास की देखरेख में किया जा रहा है। शुक्रवार से अयोध्या से आए गणेश दासजी प्रतिदिन प्रवचन देंगे। रात्रि में अयोध्या की रामलीला मंडली श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेगी। कलश यात्रा में प्रखंड प्रमुख माधुरी मिश्रा के पति आनंद मिश्रा, पूर्व मुखिया र¨वद्रनाथ मिश्र, हरी लाल यादव सहित काफी संख्या में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी