विश्व यक्ष्मा दिवस पर निकली जागरुकता रैली

शुक्रवार को विश्व यक्ष्मा दिवस पर इस रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चिकित्सकों ने रैली निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 03:07 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 03:07 AM (IST)
विश्व यक्ष्मा दिवस पर निकली जागरुकता रैली
विश्व यक्ष्मा दिवस पर निकली जागरुकता रैली

गोपालगंज। शुक्रवार को विश्व यक्ष्मा दिवस पर इस रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चिकित्सकों ने रैली निकाली। इस रैली में चिकित्सकों के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बच्चे भी शामिल हुए। इस मौके पर विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें अव्वल आए बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

शुक्रवार को जिला यक्ष्मा केंद्र के तत्वाधान में विश्व यक्ष्मा दिवस पर रैली तथा क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से जागरुकता अभियान चला गया। कार्यक्रम की शुरुआत सदर अस्पताल से की गई। अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन डॉ.मद्देश्वर प्रसाद शर्मा ने झंडी दिखा कर जागरुकता रैली को रवाना किया। सदर अस्पताल से निकली यह रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी। इस दौरान चिकित्सक से लेकर बच्चे लोगों को यक्ष्मा रोग के प्रति जागरुकता का संदेश देते रहे। यह रैली शहर के अंबेडकर चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, मौनिया चौक, घोष मोड़ होते हुए वापस सदर अस्पताल परिसर पहुंची। विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरुकता रैली निकालने के साथ ही प्रखंड स्तर पर विद्यालयों तथा मदरसों में क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व बच्चों को यक्ष्मा रोग के बारे में विस्तार से बताया गया। इस रोग से बचाव के बारे में भी बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा, प्रियंका ¨सह, राजीव कुमार बैठा, कृष्णमुरारी मिश्रा, संजय कुमार सहित काफी संख्या में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी