विकास की गति को और तेज करें

गोपालगंज। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विकास योजनाओं की विस्

By Edited By: Publish:Fri, 27 Nov 2015 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2015 05:56 PM (IST)
विकास की गति को और तेज करें

गोपालगंज। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने समय पर तमाम लंबित कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही विकास कार्य को और गति देने का निर्देश दिया।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव ने कृषि विभाग के कार्य की समीक्षा के दौरान रबी अभियान को लेकर किसानों को डीजल अनुदान देने का कार्य तेजी से करने का निर्देश दिया। साथ ही खरीफ अभियान के दौरान अवशेष राशि का भी अविलंब वितरण करने को कहा। शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होंने भी शिक्षकों के बकाये वेतन का भुगतान करने का निर्देश दिया। साथ ही अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण कार्य को भी गति देने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होने जननी बाल सुरक्षा योजना के बैकलाग को समाप्त करने तथा आशा कार्यकर्ताओं के बकाये राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया। राजस्व विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने अपरेशन दखल दिहानी अभियान को कड़ाई के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, पंचायती राज विभाग, लोक सेवाओं का अधिकार एक्ट, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी राहुल कुमार के अलावा एडीएम विभागीय जांच हेमंत नाथ देव के अलावा सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी