शिक्षक के मन में घुसा शैतान ...नाबालिग शिष्या को बगीचे में ले जाकर ये क्या कर डाला

एक ट्यूशन पढाने वाला शिक्षक मासूम छात्रा को फुसलाकर बगीचे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 20 Jun 2016 09:43 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jun 2016 10:38 PM (IST)
शिक्षक के मन में घुसा शैतान ...नाबालिग शिष्या को बगीचे में ले जाकर ये क्या कर डाला

गोपालगंज [जेएनएन]। दस साल की मासूम लड़की को माता-पिता गांव के ही एक शिक्षक के पास ट्यूशन पढऩे भेजा। लेकिन, उसके मन में हवस का शैतान घुसा बैठा था। उसने लड़की को बहला-फुसलाकर एक बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

घटना गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। लड़की के बयान पर आरोपी शिक्षक धर्मेंद्र मिश्रा के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है। शिक्षक फरार है।

RESULT SCAM : फरार चल रहे लालकेश्वर- ऊषा वाराणसी से हुए गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार करौंधी गांव का निवासी प्राइवेट स्कूल का शिक्षक धर्मेंद्र मिश्रा लड़की के घर जाकर ट्यूशन पढ़ता था। बीते दिन शिक्षक ने उसे अपने घर पढऩे के लिए बुलाया। लड़की के पहुंचने पर शिक्षक उसे बहला-फुसलाकर गांव के बाहर स्थित बगीचे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घर आने पर लड़की ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने शिक्षक की खोज की, लेकिन वह नहीं मिला। पीडि़ता की मां ने घटना की नामजद एफआइआर दर्ज करा दी है।

chat bot
आपका साथी