बोलेरो सवार ने किया दो सगी बहनों का अपहरण

गोपालगंज। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव से दो सगी बहनों का बोलेरो पर सवार होकर

By Edited By: Publish:Tue, 26 Jul 2016 03:10 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2016 03:10 AM (IST)
बोलेरो सवार ने किया दो सगी बहनों का अपहरण

गोपालगंज। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव से दो सगी बहनों का बोलेरो पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। दोनों लड़कियों का कहीं भी सुराग नहीं मिलने पर उनके पिता ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार महम्मदपुर थाना के डुमरिया गांव की दो सगी बहनें घर से बाहर किसी कार्य के लिए गई थी। इसी बीच एक बोलेरो पर सवार होकर पांच लोग वहां पहुंचे तथा दोनों बहनों को खींचकर जबरन गाड़ी पर बैठा लिया। लड़कियों के शोर बचाने पर जब तक कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचते बोलेरो पर सवार लोग उन्हें लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद अपहृत लड़कियों के पिता ने उनकी कई स्थानों पर खोजबीन भी की। लेकिन कहीं भी सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने इस संबंध में महम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में महम्मदपुर थाना क्षेत्र के करसघाट गांव के विकास यादव तथा ओमप्रकाश यादव सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी