चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

गोपालगंज। उचकागांव थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के सम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Aug 2017 03:05 AM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 03:05 AM (IST)
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

गोपालगंज। उचकागांव थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के समीप चोरी की एक बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ करने बाद पुलिस ने दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया।

बताया जाता है कि उचकागांव थाना की पुलिस बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के पिपराही पुल के समीप वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच नगर थाना क्षेत्र के इंद्रवा साकीर गांव निवासी आशिक अली तथा फतहा गांव निवासी महमद कमरान एक बाइक पर सवार होकर उधर से गुजर रहे थे। जिसे देखकर पुलिस के जवानों ने उन्होंने रोकने का प्रयास किया। लेकिन दोनों युवक बाइक से भागने लगे। हालांकि पुलिस ने पीछा कर बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की बाइक चोरी की बताई जा रही है। दोनों युवकों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें गुरुवार को जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी