कार से छह कार्टन शराब बरामद, दो गिरफ्तार

पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव के समीप वाहन जांच के क्रम में एक कार से छह कार्टन शराब बरामद किया। इस बीच पुलिस ने शराब के धंधे में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 05:01 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 05:01 PM (IST)
कार से छह कार्टन शराब बरामद, दो गिरफ्तार
कार से छह कार्टन शराब बरामद, दो गिरफ्तार

गोपालगंज। पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव के समीप वाहन जांच के क्रम में एक कार से छह कार्टन शराब बरामद किया। इस बीच पुलिस ने शराब के धंधे में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि मीरगंज थाने की पुलिस बड़कागांव मोड़ के समीप वाहनों की जांच का अभियान चला रही थी। इसी बीच एक लग्जरी कार पुलिस को आती हुई दिखी। संदेह के आधार पर पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार पुलिस से कुछ देर पूर्व ही रुक गई तथा उसमें सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे लोगों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान मीरगंज नगर के मुन्ना तुरहा एवं विशाल कुमार के रूप में की गई है। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें छिपाकर रखा गया छह कार्टन शराब बरामद किया। इस संबंध में मीरगंज थाने मे नए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें मुन्ना तुरहा तथा विशाल कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी