जानलेवा हमले में चार घायल, मुखिया नामजद

गोपालगंज। मांझा थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में शुक्रवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर हुए मारप

By Edited By: Publish:Sat, 24 Sep 2016 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 24 Sep 2016 06:59 PM (IST)
जानलेवा हमले में चार घायल, मुखिया नामजद

गोपालगंज। मांझा थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में शुक्रवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट के दौरान गांव के मुखिया ने एक ही परिवार के चार लोगों को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार धोबवलिया गांव निवासी जनक प्रसाद की जमीन पर गांव के कुछ लोग जबरन मंदिर निर्माण कार्य कराने का प्रयास कर रहे थे। जनक प्रसाद ने उन्हें जबरन मंदिर बनाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर शुक्रवार को गांव के मुखिया जय प्रकाश प्रसाद मौके पर अपने कुछ सहयोगियों के साथ पहुंच गए तथा जमीन पर मंदिर निर्माण कराने की बात करने लगे। जिसे देखकर जनक प्रसाद ने जमीन पर मंदिर नही बनाने की बात कहीं। इसी बीच दोनों पक्ष के बीच गाली गलौज शुरू हो गया। इस दौरान मुखिया व उनके सहयोगियों ने जनक प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, बैधनाथ प्रसाद व शिवशंकर प्रसाद पर फरसा व लाठी डंडा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी